फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के जश्न में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें मदरसा छात्र: मुफ्ती शरीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दारुल उलूम जकरिया में हुआ कार्यक्रम, छात्रों को बांटे तिरंगा झंडे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दारुल उलूम जकरिया में आजादी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साथ ही मदरसा छात्रों को तिरंगे बांटें और धूमधाम से आजादी के जश्न में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। सोमवार को स्टेट हाईवे स्थित मदरसा दारुल उलूम में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ अहमद कासमी ने छात्रों को आजादी में उलमा-ए-देवबंद और दारुल उलूम के किरदार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उलमा ने मुल्क को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूुमिका निभाई। जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। इसलिए सभी छात्रों को चाहिए कि वह आजादी पर होने वाले कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और बुजुर्गों की कुर्बानियों को याद करें। इसमें मुफ्ती समीउल्लाह, शिक्षा विभाग के प्रभारी मुफ्ती हारुन, मुफ्ती मुंतजिर, कारी सलमान, कारी फर्रुख, मुप्ती शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें