फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बड़ी बेरहमी से की मदरसा छात्र की हत्या

Wed, 01 Feb 2023 08:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सांपला वक्काल में मदरसा छात्र की निर्मम हत्या के बाद घटनास्थल की जांच करती पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुकर्म के बाद की गई मदरसा छात्र की हत्या में आरोपी छात्र ने बड़ी बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके साथ मदरसे में पढ़ने वाले आरोपी नाबालिग छात्र ने बड़ी बेरहमी से गर्दन रेती। हड्डी पर बार बार टकराने से दरांती भी टूट गई।
विज्ञापन

आरोपी ने कुकर्म के बाद बदनामी के डर से वारदात को अंजाम दिया है। 11 वर्षीय छात्र की मौत से परिजनों के अलावा गांव के लोग भी गमजदा हैं। आरोपी भी नाबालिग है, जिसकी उम्र 15 वर्ष है, जो मृतक के पड़ोस में ही रहता था और उसके साथ ही एक मदरसे में पढ़ता था। सोमवार की शाम मदरसे से छुट्टी होने पर आरोपी मृतक छात्र को गांव में ही निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां कुकर्म करने के बाद वहीं पड़ी मिली दरांती से उसकी गर्दन रेतकर हत्या कर दी तथा शव को थोड़ी दूर ही खेत में फेंक दिया। आरोपी ने कुकर्म करने के बदनामी के डर से वारदात को अंजाम दिया है। उसने गर्दन पर घातक हमला किया, जिससे गर्दन की हड्डी पर जाकर दरांती भी टूट गई।
एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि पहले अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया गया था, जिसने कुकर्म के बाद हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा जाएगा। दरांती भी मौके से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

-
घर से कुछ ही दूरी पर हुई वारदात
जिस जगह वारदात हुई है, वह मृतक और आरोपी के घर से 600 से 700 मीटर दूर है। सोमवार की शाम मदरसे से छुट्टी होने पर अचानक आरोपी गलत नीयत से छात्र को निर्माणाधीन मकान में ले गया था, जिसके बाद पूरी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी और मृतक आपस में दोस्त भी बताए जा रहे हैं।
-
परचून की दुकान करते हैं पिता, मौलवी भी हैं
मृतक छात्र के पिता परचून की दुकान करते हैं और वह मौलवी भी हैं। मृतक के दो बड़े भाई और दो छोटी बहनें हैं। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, गांव में ही मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें