फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लोगों को एक सनातनी होने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
ग्रामीणों को एक सनातनी होने का संकल्प दिलाते स्वामी दीपांकर महाराज। स्रोत्र: ग्रामीण
विज्ञापन
सहारनपुर, देवबंद। अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज द्वारा एक जुटता के लिए निकाली जा रही भिक्षा यात्रा का रणखंडी गांव में ग्रामीणों से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महाराज ने लोगों को एक सनातनी होने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

भिक्षा यात्रा 262वें दिन रणखंडी गांव पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि भिक्षायात्रा का उद्देश्य रुपये पैसे या अन्न मांगना नहीं बल्कि जातियों से ऊपर उठकर हिंदुओं को एक करना है। बताया कि आठ माह से भी अधिक समय से वह गांव-गांव पहुंच रहे हैं और लोगों से एक सनातनी होने की भिक्षा मांग रहे हैं। स्वामी दीपांकर ने युवाओं से नशे से दूर रहने और सभी बुराइयों को त्यागने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाराज ने ग्रामीणों से हाथ उठवा कर एक थे, एक हैं और एक रहेंगे का संकल्प दिलाया। ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भिक्षा यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें