सहारनपुर, गंगोह/ छुटमलपुर/ नागल/ चिलकाना/ सरसावा। नानौता। जिले के देहात में स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगाए गए स्वास्थ्य मेलों में रोगियों का उपचार करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है।
गंगोह में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने सीएचसी पर साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन कर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर लाभार्थियों को सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पांच लाख का स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयुष्मान कार्ड देकर गरीब लोगों को चिकित्सा सुविधा देने का काम किया है। अब आयुष्मान कार्ड का विस्तार कर वंचित लोगों को लाभ दिया जा रहा है।
सीएचसी प्रभारी डाॅ. रोहित वालिया ने बताया कि अब तक 6200 आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. मनोज जैन, जितेन्द्र जागलान, संजय कम्हेड़ा, चंद्रपाल प्रधान, डब्बु, इरशाद आदि रहे।
छुटमलपुर की फतेहपुर सीएचसी पर 16 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सीएचसी इंचार्ज डाॅ. मुकेश ने बताया कि साइट बिजी रहने के कारण कम कार्ड ही बन सके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 123 रोगियों की जांच कर उपचार दिया गया। सीडीपीओ संयोगिता यादव की अगुवाई में विभाग की कर्मचारियों ने पोषण से संबंधित जानकारी महिलाओं को दी।
नागल सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पपिन चौधरी तथा नागल मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी ने किया। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. नितिन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में करीब 150 रोगियों की जांच कर उन्हें औषधि वितरण की गई। चौ. राजवीर सिंह, कपिल डावर, मानसिंह सैनी, मनमोहन सिंह, सत्येंद्र वैदिक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह, डॉ. ईशा जैन, डॉ. आशा चौहान, अनुराधा आदि रहे।
उधर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने केंद्र की सफाई व्यवस्था, ऑक्सीजन प्लांट तथा इमरजेंसी की जांच की।
चिलकाना की सीएचसी सुलतानपुर पर 49 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 36 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की गई। मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, मंडल महामंत्री निशांक जैन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शादीराम सैनी, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाॅ. कुलदीप चौधरी, महबूब अली, दीपक सैनी, रमेश कश्यप रहे।
सरसावा सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते हुए नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकारों का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक जन को मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश ने बताया कि स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य घर घर तक जनमानस को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। अमरीश राणा, रुचि यादव, ओमकार सैनी, तेजपाल चौधरी, रमेश कुमार आदि रहे।
बिहारीगढ़ पीएचसी पर शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने किया। इस दौरान मुजफ्फराबाद चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार, महिपाल राठौर, सुशील कांबोज, अनुराग त्यागी, सुशील बडोनी, प्रवेश कुमार, सीतम सिंह, अशोक कुमार, रश्मि आदि रहे।
नानौता सीएचसी पर 36 पात्रों को सीएचसी प्रभारी डाॅ. प्रमोद कुमार द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। शुभारंभ सीएचसी प्रभारी और भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ मंडल संयोजक डॉ. केपी सिंह द्वारा किया गया। डाॅ. चमन सिंह, डाॅ. आंचल ढाका, डाॅ. दिव्या सैनी, तिरस पाल चौधरी, राजेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, रोहताश, नीटू रहे।