फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मैडम, टूटी सड़कें, उड़ती धूल, दुकानों के रास्ते ग्राहक गए भूल

Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नेहरू मार्केट और प्रताप मार्केट में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों के कारण व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। समस्या के निस्तारण की मांग को लेकर संबंधित बाजारों के व्यापारी नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने नगरायुक्त गजल भारद्वाज के सामने अपना दुखड़ा सुनाया। उन्होंने बताया कि खोदी गई सड़कों पर पानी छिड़काव नहीं होने के कारण दिन भर धूल उड़ती है। बाजार में ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। दुकानों में धूल बैठने से माल खराब हो रहा है। नगरायुक्त ने 31 अक्तूबर तक सड़क का कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


व्यापारी नेता राजकुमार मक्कड़ व पार्षद मुकेश गक्खड़ के नेतृत्व में शहीदगंज, महावीर बाजार, नेहरू मार्केट, चौकी सराय व भगत सिंह मार्ग आदि बाजारों के व्यापारी नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगरायुक्त गजल भारद्वाज को बताया कि जल निगम व विद्युत विभाग के कार्य में विलंब होने तथा कार्य पूरा होने के बाद भी मलबा और पाइप नहीं उठाए जाने तथा सड़क पर पानी का छिड़काव न होने से व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने पानी की लाइन घंटाघर से जामा मस्जिद तक डालने की मांग की। संजय फुटेला सहित अनेक व्यापारियों का कहना था कि यह त्योहारी सीजन है। दशहरा और दीपावली बड़े पर्व हैं, लेकिन सड़कों के खराब होने के कारण व्यापार चौपट हो रहा है। व्यापारियों की मांग थी कि चौकी सराय का गड्ढा भरवाने के साथ ही सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एसके तिवारी, स्मार्ट सिटी डीजीएम दिनेश सिंघल, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम आदि मौजूद रहे।
उधर, नगरायुक्त ने बुधवार की रात स्मार्ट सिटी के तहत नेहरू मार्केट में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य, चौकी सराय पर सीवर कार्य व कोर्ट रोड पुल पर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें