फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी, सुबह के समय ठिठुरे लोग

Thu, 12 Dec 2024 11:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से सर्दी का असर बढ़ गया। बुधवार की सुबह सर्दी बढ़ने से ठिठुरन रही।
जनपद में कई दिन से हल्की हवा चल रही है। इसकी वजह से बुधवार की सुबह पाले का असर रहा। बीते कई दिन की तुलना में ठिठुरन अधिक रही। न्यूनतम तापमान जो मंगलवार को 12 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 11.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान भी मंगलवार के 22.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को हल्के बादल रहने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि 15 दिसंबर के बाद सर्दी जोर पकड़ेगी। कोहरा भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें