फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कमल खिलेगा या हाथी चलेगा, सभी की निगाहें लगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा के डॉ. अजय कुमार और बसपा की खतीजा मसूद अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नगर निगम महापौर पद का ताज किसके सिर पर सजेगा इसका निर्णय आज हो जाएगा। महापौर पद के चुनाव में भाजपा के डॉ. अजय कुमार और बसपा की खतीजा के बीच सीधा मुकाबला हुआ है। दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है। सबकी निगाहें भी आज खुलने वाले परिणाम पर लगी है।
महापौर की सीट के लिए भाजपा ने डॉ. अजय कुमार, बसपा ने पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी खतीजा मसूद, सपा ने विधायक आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक, कांग्रेस ने प्रदीप वर्मा एडवोकेट, आप ने सहदेव सिंह को चुनावी रण में उतारा था। मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ अजय कुमार और बसपा की खतीजा मसूद के बीच हुआ। सपा के नूर हसन मलिक की साइकिल ज्यादा नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार का कहना है उन्हें हर वर्ग का वोट मिला है। मुस्लिमों ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है। वो अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए। उनका कहना है कि करीब दस हजार वोट से वो विजयी होंगे। उधर, बसपा की खतीजा मसूद भी अपनी जीत का दावा कर रही है। उनका कहना है कि मुस्लिमों और दलितों में ध्रुवीकरण हुआ है, अधिकांश वोट उन्हें मिला है। हिंदुओं का वोट भी उन्हें मिला है। उन्होंने करीब 24 हजार से अपनी जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें