फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लोनिवि ने किया अंबाला रोड का पुनर्निर्माण, गड्ढों से मिली मुक्ति

विज्ञापन
अंबाला रोड के पुनर्निर्माण की निगरानी करते पालिकाध्यक्ष पति राजू पंवार
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

सरसावा। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष के पति ने लोक निर्माण विभाग से संवाद स्थापित कर वर्षों से गड्ढों में तब्दील अंबाला रोड का अपनी निगरानी में पुनर्निर्माण कराया।
विज्ञापन

नगर में पेट्रोल पंप से लेकर डीसी जैन इंटर कॉलेज तक करीब 500 मीटर का अंबाला रोड का हिस्सा वर्षों से बार-बार गड्ढों में तब्दील हो जाता था। इस पर लोक निर्माण विभाग ने रविवार को तारकोल की सड़क बनाने का काम किया। पालिकाध्यक्ष कोमल पंवार के पति राजू पंवार ने कहा कि ये सड़क पुनः लोक निर्माण विभाग के अधीन हो गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से संपर्क कर नागरिकों की समस्या सामने रखी तथा स्थानीय के साथ राहगीरों को होने वाली परेशानी से अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान सभासद अनुज कांबोज राकेश साहनी, संजय वाधवा, कमल रोहिला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें