फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: करंट लगने से नीचे गिरा लाइनमैन, उपचार के दौरान मौत

Mon, 25 Dec 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा संविदाकर्मी लाइनमैन करंट लगने से नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में लाइनमैन को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बसपा सांसद और सपा विधायक ने भी अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

चिलकाना बिजली घर में तैनात अलामीन (36) पुत्र पीरु हसन निवासी कादरगढ़ बेहट खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। जिस स्थान पर अलामीन खंभे पर चढ़ा था, उस स्थान पर बिजली की दो मुख्य लाइन हैं। अलामीन ने एक लाइन का शटडाउन ले लिया था, जबकि दूसरी लाइन का शट डाउन नहीं था। जब अलामीन खंभे पर तार ठीक करने लगा, तो करंट वाली दूसरी लाइन से उसका हाथ छू गया तथा जोर के झटके के साथ अलामीन नीचे पक्की सड़क पर आ गिरा। सड़क पर गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। लोगों ने अलामीन को पहले पीजीआई पिलखनी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अलामीन के पत्नी और छह बेटियां हैं। अलामीन की मौत से घर में मातम छाया है। घर में कमाने वाला एकमात्र अलामीन ही था।
एसडीओ चिलकाना लक्ष्मीकांत बिंद ने बताया कि विभाग द्वारा अलामीन को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अलामीन की मौत पर सहारनपुर सांसद फजलुर्रहमान, बेहट विधायक उमर अली अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना तथा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उधर, थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें