फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 8.45 फीसदी बढ़ा लाइनलॉस, अफसरों की बढ़ी टेंशन

Thu, 28 Mar 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में बिजली चोरी के दाग को विद्युत निगम खत्म नहीं कर पाया है। तीनों मंडलों में 21.06 से 29.51 फीसदी तक बिजली की चोरी हो रही है। फरवरी महीने के अंदर ही चोरी में 8.45 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। विद्युत वितरण खंड प्रथम की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इससे अफसरों की टेंशन बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में विद्युत निगम के तीन मंडल व आठ डिवीजन हैं। विद्युत निगम मुख्यालय से बिजली चोरी को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद शहर से लेकर देहात तक खूब बिजली चोरी हो रही। यह हाल तब है तब कनेक्शन के साथ आर्म्ड केबल लगाई जा रही। सुबह व रात को विद्युत निगम के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन, फरवरी महीने की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लाइनलॉस ज्यादा है। नगरीय विद्युत वितरण मंडल का फरवरी में लाइनलाॅस 15.54 फीसदी, विद्युत वितरण खंड मंडल प्रथम में 35.66 फीसदी और विद्युत वितरण खंड द्वितीय मंडल का लाइनलॉस 31.15 फीसदी रहा।
फरवरी महीने का लक्ष्य व लाइनलॉस डिवीजनवार
डिवीजन लक्ष्य लाइनलॉस
नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम 10.99 18.54
नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय 9.94 12.61
विद्युत वितरण खंड प्रथम 21.87 31.84
विद्युत वितरण खंड देवबंद 26.10 44.00
विद्युत वितरण खंड बेहट 22.13 23.56
विद्युत वितरण खंड द्वितीय 21.63 21.05
विद्युत वितरण खंड नकुड़ 24.10 35.19
विद्युत वितरण खंड रामपुर मनिहारान 26.12 33.00
लाइनलॉस को कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाता है। सभी अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए गए कि वह लाइनलॉस कम किया जाए। - सुनील कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें