फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे सिग्नल पर गिरी बिजली, बाधित रहा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/सरसावा। एक तरफ जहां बारिश से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर आफत भी बनी। बारिश के साथ आसमान में कड़कड़ाती बिजली अचानक सरसावा से कलानौर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक सिग्नल पर गिर गई। जिससे सिग्नल फेल हो गए। हालांकि रेलवे टेक्नीशियनों ने कुछ ही देर में सिग्नल ठीक कर दिए। इस दौरान करीब 15 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन नहीं हुआ था। नंगलडैम एवं एक एक्सप्रेस ट्रेन को कलानौर स्टेशन पर ही रोक दिया गया। जिन्हें सिग्नल ठीक होने के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन

बिजली गिरने की दूसरी घटना सरसावा चिलकाना रोड पर चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा में हुई। जहां कुछ घरो पर बिजली के गिरने के कारण इनवर्टर टीवी फ्रिज आदि फुंक गए। हालांकि किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें