सहारनपुर। जीपीओ रोड स्थित स्थित सिद्धपीठ श्री काली भैरव शिव शक्ति पंचायती मंदिर में मां बगलामुखी एवं राधा-कृष्ण और नवग्रह मूर्ति प्राण की प्रतिष्ठा की गई।
पंडित गौरव शर्मा ने मंत्रोचारण के साथ विधिवत पूजन कराया। इसके साथ ही माता की प्रतिमा को स्थापित किया गया। भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात भंडारे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नीरज शर्मा, सुदर्शन सपरा, हितेश शर्मा, गुलजारी लाल कपूरिया, सुशील सहानी, मनोज राजपूत, देवेश सैनी, राकेश, रविंद्र कुमार,प्रदीप शर्मा, विजय, सुरेश कुमार, महेश मोहिनी, सतीश कुमार, गुलशन ग्रोवर, सुशील कुमार, रविंद्र कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, नीलिमा मौजूद रहे।
वहीं, श्री बगलामुखी जयंती के उपलक्ष्य में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम हुआ, जिसमें माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा को विश्राम दिया गया। पूजन आचार्य रजनीश ने कराया। इस दौरान आचार्य श्रीकांत, मनीष शर्मा, सुधीर कौशिक, संजय चौहान, राघव, आशीष, मनीष, सत्यम, आलोक, हेमंत, अतुल मित्तल मौजूद रहे।