फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में चार को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हत्या के मामले में दोषी पाए गए चार लोगों को अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 24 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता विक्रम सिंह ने बताया कि एक जून 2014 को ग्राम गंगदासपुर निवासी ओमपाल अपने खेतों पर जा रहा था। तभी, देवबंद-मंगलौर रोड पर गंगदासपुर जाने वाली सड़क पर मिरगपुर निवासी रफल सिंह ,सुरेश ,बलिस्टर और मामचंद ने ओमपाल को घेर कर उनके खेतों का पानी काटने का आरोप लगाते हुए रायफल और तमंचा से फायर कर दिया था। गोली लगने से ओमपाल की मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट ओमपाल के भतीजे सुभाष ने कोतवाली देवबंद में दर्ज कराई थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने विवेचना उपरांत रफल सिंह, सुरेश, बलिस्टर, मामचंद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन ललित नारायण झा ने रफल सिंह, सुरेश, बलिस्टर, मामचंद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपियों पर 24 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें