फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तेंदुए ने दो कुत्तों को बनाया निवाला, बाकी कुत्ते करने पड़े रहे पिंजरे में बंद

Thu, 03 Oct 2024 05:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
यह कैसी बेबसी : रखवालों की जान ही खतरे मेंस्वयं शंभू महादेव मंदिर में कुत्तों को रखवाली के
विज्ञापन
सहारनपुर। अक्सर कुत्तों को रखवाली के लिए पाला जाता है, लेकिन स्वयं शंभू महादेव मंदिर में ऐसे हालात बन गए हैं कि कुत्तों की जान पर आफत बन आई है। उनकी जान बचाने के लिए उन्हें पिंजरे में बंद करना पड़ रहा है। इसकी वजह है तेंदुआ। पिछले एक सप्ताह में तेंदुआ दो कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। तेंदुए के आतंक की वजह से मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि पांच बजे के बाद मंदिर में न आए।
विज्ञापन

दरअसल, मिर्जापुर क्षेत्र के रहणा गांव से करीब एक किमी दूर स्वयं शंभू महादेव मंदिर स्थित है। जहां पर बड़ी संख्या में यूपी, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत कई स्थानों से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर के पुजारी शिव नरेश पांडे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से यहां पर तेंदुए का आतंक बना हुआ है। चार दिन पहले रात के समय तेंदुआ दो पालतू कुत्तों को उठाकर ले गया। इससे पहले भी कई कुत्तों को निवाला बना चुका है।
हालात यह हो गए है कि बाकी कुत्तों की जान बचाने के लिए उन्हें पिंजरे में रखना पड़ रहा है। शाम होते ही कुत्तों को पिंजरे में बंद कर दिया जाता है, जिससे तेंदुआ उनका शिकार न कर सके। मंदिर में रहने वाले पंडित पंकज गर्ग ने बताया कि रात के समय उन्होंने खुद तेंदुए को मंदिर परिसर में देखा, तभी सेवादारों को जगाया, लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से भाग गया। उधर, शिवालिक वन प्रभाग के एसडीओ राकेश चंद्रा ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। स्टाफ को भेजकर पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें