फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन पर डटे रहे लेखपाल

विज्ञापन
हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना देते लेखपाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन पर डटे रहे लेखपाल
विज्ञापन

सहारनपुर। एस्मा के तहत कार्रवाई के बावजूद लेखपालों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
शनिवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामकिशन ने कहा कि आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों को संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लेखपालों की वेतन उच्चीकरण सहित आठ मुख्य अन्य मांगें हैं। उन्होंने कहा कि तमाम सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुुंचाने में लेखपालों की खास भूमिका है। इसके बावजूद लेखपालों को कम वेतन मिलता है। लेखपाल सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए मोटर साइकिल का प्रयोग करते हैं लेकिन उन्हें मात्र सौ रुपये मासिक साइकिल भत्ता मिलता है। उन्होंने कहा कि लेखपालों पर महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी है। लेकिन सरकार लेखपालों की मांग की अनदेखी कर रही है। संचालन जिला मंत्री राजेश कश्यप ने किया। इस दौरान बडी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें