फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
श्वित लेते एंटी क्रप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया लेखपाल
विज्ञापन
सहारनपुर। भष्टाचार निवारण संगठन (एंटी क्रप्शन) की टीम ने शास्त्रीनगर से एक लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लेखपाल भूमि की पैैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये ले रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना फतेहपुर क्षेत्र गांव दतौली मुगल निवासी मोहब्बत अली ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिया था, जिसमें बताया कि भूमि की पैमाइश के लिए तहसील सदर में तैनात लेखपाल नेत्रपाल उनसे रिश्वत मांग रहा है। इसके साथ ही एंटी क्रप्शन टीम से भी शिकायत की गई। मंगलवार की दोपहर लेेखपाल को शास्त्रीनगर में स्थित उसके निजी कार्यालय से एंटी क्रप्शन की मेरठ व सहारनपुर टीम ने पांच हजार रुपये मोहब्बत अली से लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर कोतवाली सदर बाजार लेकर आ गई, जहां लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि एंटी क्रप्शन की टीम ने लेखपाल को पकड़ा है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-
खोल रहा था निजी कार्यालय
लेखपाल थाना तीतरो के गांव पूजना का रहने वाला है और तहसील सदर में काफी समय से तैनात है। लेखपाल ने कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के शास्त्रीनगर में निजी कार्यालय खोल रखा था, जहां पर वह सरकारी काम भी करता था।
विज्ञापन


रिश्वत लेते पकड़े गए जा चुके तीन सरकारी कर्मचारी
सहारनपुर। एक माह में एंटी क्रप्शन की टीम तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर चुकी है। तीन सप्ताह पूर्व आवास-विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय से प्रधान लिपिक गुरु प्रताप को पेंशन की फाइल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। यहीं, पर तैनात होमगार्ड रईस आलम को पकड़ा था, जिसे प्रधान लिपिक ने पैसा गिनने के लिए कहा था। इसके अलावा बेहट सीएचसी पर तैनात रहे डॉ. नितिन कंदवाल को नौ हजार रिश्वत लेते पकड़ा था। अब तहसील सदर में तैनात लेखपाल नेत्रपाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें