सहारनपुर। देवला और गागलहेड़ी स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेजों के अधूरे भवनों को पूर्ण करने की स्वीकृति मिली है। कार्याें को पूर्ण करने का शिलान्यास रविवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, जिलाधिकारी और संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने शिलापट के साथ किया। शासन द्वारा जनपद के उक्त दोनों राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 3,02,25,500 रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। दोनों विद्यालयों के भवन करीब एक दशक से अधूरे पड़े हैं, जिनकी वजह से छात्राओं के लिए पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में विद्यालयों के संचालन में परेशानी आ रही थी।