फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लवी सरकार की बॉलीवुड में संगीतकार के रूप में दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भूतेश्वर मंदिर मार्ग स्थित ब्रिज विहार निवासी पंडित नंद कुमार पंत के बेटे लवी सरकार उर्फ मयंक पंत को बॉलीवुड में कंपोजर के रूप में ब्रेक मिला है। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म वध के गीतों को कंपोज किया है। खास बात यह है कि लवी अच्छे दर्जे के गायक भी हैं और गीत लिख भी रहे हैं। उनका सपना गायक, गीतकार और संगीतकार के रूप में पहचान बनाना है।
विज्ञापन

लवी के पिता पंडित नंदकुमार पंत पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि लवी को बचपन से ही संगीत के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की इच्छा है। लवी ने प्रयागराज से प्रभाकर की शिक्षा ली है। साथ ही अंबाला से संगीत की शिक्षा गृहण की है। बीते सात माह से लवी मुंबई में स्ट्रगल कर रहा है। पिता ने बताया कि मात्र सात माह में काम मिलना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि फिल्म में गीतों को हार्दिक भारद्वाज और पंजाब के गायक जस्सी ने आवाज दी है। खास बात यह है कि हार्दिक भारद्वाज भी सहारनपुर के रहने वाले हैं और लवी के साथ पारिवारिक रिश्ता है। फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता रहेंगे। लवी सरकार अच्छे गायक भी हैं, जिनके गाए गीतों को यूट्यूब चैनल पर काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें