फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्राथमिकता से निस्तारित किए जाएं उद्यमियों के भूमि संबंधी प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में जिन उद्यमियों के एमओयू साइन हो चुके हैं, उनके भूमि संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। जिससे उद्यमियों को नए उद्योग स्थापित करने में किसी परेशानी का सामना ना करना पडे।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने हसनपुर चुंगी से मेडीग्राम हास्पिटल तक स्ट्रीट लाइट लगाने के अवशेष कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमी अपने उद्योगों को कारखाना एक्ट के तहत पंजीकृत अवश्य कराएं। उन्होंने पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में एप्रोच रोड से अंबाला रोड पर पुलिया को चौड़ा करने, दिल्ली रोड स्थित छिदबना रोड पर कार्यरत इकाइयों में जलभराव की समस्या का समाधान करने, देहरादून रोड जर्जर बिजली के तारों को बदलने आदि निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में पारित निर्णयों का समय से अनुपालन कराया जाए। किसी भी समस्या की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित सभी आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण कराया जाए। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी, अनुपम गुप्ता, मुकेश खन्ना, रविन्द्र
विज्ञापन
विज्ञापन

मिगलानी, प्रियेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें