बेहट क्षेत्र में वन गुर्जरों के साथ पुनर्वास के लिए भूमि चिन्हित करते प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। शनिवार को एडीएम प्रशासन और एसडीएम ने वन गुर्जर परिवारों के साथ कई स्थानों पर भूमि चिन्हित की। सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन के आदेश के बाद ही प्रशासन जनपद सहारनपुर के अंतर्गत पड़ने वाले शिवालिक वन क्षेत्र में रहने वाले वन गुर्जर परिवारों को जंगल से बाहर पुनर्वासित करने की कवायद में जुटा है। डीएम भी शिवालिक जंगल में जाकर इन परिवारों से पुनर्वास के संबंध में मिल चुके हैं। शनिवार को शाम के समय एडीएम प्रशासन एसबी सिंह और एसडीएम दीप्ति देव यादव ने शिवालिक जंगल में पहुंचकर इन वन गुर्जर परिवारों के मुखिया तालब और यूसुफ को साथ लेकर गांव रहणा, मढ़ती और नौशेरा में सिंचाई विभाग और कालूवाला में ग्राम समाज की भूमि पुनर्वास के लिए चयनित की। एसडीएम ने बताया वन गुर्जर परिवारों से सहमति बनने के बाद भूमि आवंटित होगी।