फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लाखनौर-झबरेड़ा मार्ग का 2.80 करोड़ में नवीनीकरण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद को उत्तराखंड से जोड़ने वाले लाखनौर-सिड़की-झबरेड़ा मार्ग का नवीनीकरण होगा। इसे गड्ढे मुक्त किया जाएगा। साथ ही इस मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इसके लिए फिलहाल लोक निर्माण विभाग को 2.80 करोड़ रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन



सहारनपुर-नागल मार्ग से लाखनौर गांव के पास लाखनौर-झबरेड़ा मार्ग निकलता है। यह मार्ग काफी पुराना है। जो सिड़की होते हुए उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जनपद के कस्बा झबरेड़ा जाता है। जनपद में लाखनौर से झबरेड़ा की सीमा तक करीब 17 किलोमीटर लंबा यह मार्ग वर्तमान में सात मीटर चौड़ा है। यह मार्ग लखनौर में अंबाला-देहरादून नेशनल हाईवे और सिड़की में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे को जोड़ता है। इसी कारण इस मार्ग पर यातायात काफी रहता है।


इस मार्ग को लाखनौर से सिड़की तक चौड़ा बनाया जाएगा। मार्ग पर नवीनीकरण का कार्य भी होगा। इस मार्ग के चौड़ा होने पर यातायात और अधिक सुलभ हो जाएगा।

घोघरेकी-दूधली बुखारा मार्ग भी बनेगा
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा घोघरेकी से दूधली बुखारा मार्ग का भी पुन: निर्माण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को 40 लाख रुपये की धनराशि मिली है। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए विभाग की ओर से निविदाएं मांगी गई है।
विज्ञापन

- लाखनौर-सिड़की-झबरेड़ा मार्ग बहुत पुराना और अहम मार्ग है। इसका नवीनीकरण कराया जा रहा है। इसे गड्ढे मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए 2.80 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। इसके अलावा घोघरेकी से दूधली बुखारा तक भी सड़क पुन: बनाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें