फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लै सिर बाहु चले नाराचा, सिर भुज हीन रुंड महि नाचा--

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सायक एक नाभि सर सोषा, अपर लगे भुज सिर करि रोषा, लै सिर बाहु चले नाराचा, सिर भुज हीन रुंड महि नाचा। महानगर में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी धूमधाम से मनाया गया।
रामलीला स्थलों पर प्रभु श्रीराम और रावण के बीच महासंग्राम हुआ। रावण की सेना पर श्रीराम की सेना टूट पड़ी, जिनके बीच भीषण युद्ध हुआ। प्रभु श्रीराम ने रावण पर शक्ति छोड़ी, लेकिन बार-बार वह बच गया। तब विभीषण ने श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। इसलिए उसकी नाभि पर प्रहार करें। तब प्रभु श्रीराम की ओर से छोड़ा गया तीर रावण की नाभि में लगा और उसे मुक्ति मिलने के साथ ही बुराई का अंत हो गया। रावण का वध होते ही प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इसके पश्चात रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को अग्नि दी गई। इससे पूर्व विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी और आसमान में उड़ने वाले कंडील आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

-------
कलाकारों ने किया बेहतरीन अभिनय
प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में बेहट अड्डा बस स्टैंड के निकट रामलीला मैदान पर आयोजित लीला में मथुरा से आए कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। प्रभु श्रीराम और रावण के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रावण का वध होने के बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।
इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, मनुज तायल, आलोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विभोर जिंदल, हितेश गर्ग, अमित सिंघल, सचिन गोयल, लक्ष्य कांबोज, राजा जैन, विश्वनाथ गोयल, संजय कर्णवाल, अमित गर्ग, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
वहीं, भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में उद्घाटन समाजसेवी मनोज जैन ने किया। यहां पर श्रीराम और रावण के संवाद पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इसके बाद श्रीराम व रावण के बीच युद्ध हुआ और तीर लगते ही रावण को मुक्ति मिल गई। इसके बाद पुतलों का दहन किया गया। अध्यक्ष जसबीर मोघा, अशोक छाबड़ा, बब्बर जंग गुरुंग, अनिरुद्ध गुरुंग, सुरेंद्र मोघा, मोहम्मद फारूख, प्रमोद धीमान, चेतन कौशिक, शिवा गांधी, विमल मेहता मौजूद रहे।
----------
आकर्षक रही आतिशबाजी
श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में गांधी पार्क आयोजित दशहरा महोत्सव में विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी का आकर्षण का केंद्र रही। प्रभु श्रीराम और रावण एवं उनकी सेना के बीच भीषण युद्ध हुआ। प्रभु श्रीराम द्वारा छोड़े गए तीर से रावण का वध हो गया। इसके पश्चात रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को आग लगाई गई। चौधरी जोगेंद्र कुमार, सरदार गुरदीप सिंह बाबा, विक्रांत सैनी, लवनीष पूरी, गगन भाटिया, विपिन सलूजा, आशू, सागर, रमेश चंद्र छबीला, राकेश वत्स, विनय वत्स मौजूद रहे।
उधर, भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान पर आयोजित लीला में भी खूब आतिशबाजी चलाई गई। यहां दो पुतलों का दहन किया गया। अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सरदार सर्वजीत सिंह धीर, वरुण शर्मा, अशोक रस्तोगी, दीपक कुमार, विपिन रोहिला, संजय कुमार मौजूद रहे।
श्री कृष्ण राम नाटक क्लब द्वारा राजकीय क्रीड़ा स्थल पर दशहरा महोत्सव मनाया गया। श्रीराम और रावण के बीच के संवादों पर दर्शकों ने तालियां बजा दी। इसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।
------------
तीर लगते ही टूटकर गिरे पुतलों के अंग
रेलवे यूथ सोशल क्लब की ओर से रेलवे कॉलोनी में दशहरा महोत्सव में तीन पुतलों का दहन किया गया। यहां भगवान श्रीराम द्वारा छोड़ा गया तीर लगते ही रावण के पुतले के अंग जलते हुए टूटकर गिरे। इसके साथ ही गर्दन घुमाने वाला रावण और दर्शकों के बीच चलकर जाने वाला मेघनाद का पुतला आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य संयोजक चंद्रजीत सिंह निक्कू, सुनील अग्रवाल, सुखविंदर कौर, राजीव कुमार, अश्वनी शर्मा, प्रतीक गुप्ता, अमित माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री आशुतोष मंदिर समिति गुरुद्वारा रोड पर रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। प्रधान गौरव चौधरी, संजय भसीन उपस्थित रहे। मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में दो पुतलों का दहन किया गया। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर दो पुतलों का दहन किया गया। संजीव शर्मा, प्रधान रवि जुनेजा, अमित यादव उर्फ मोनू, पंकज बजाज मौजूद रहे। इनके अलावा हकीकतनगर, आवास-विकास, शुगर मिल मैदान, कपिल विहार, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, नुमाइशकैंप में भी पुतलों का दहन किया गया।

जुबली पार्क से निकली दशहरा शोभा यात्रा में रथ पर सवार रामजी व सारथी- फोटो : SAHARANPUR

आवास विकास दशहरे मैदान में रावण के पुतले का दहन- फोटो : SAHARANPUR

आवास विकास दशहरे मैदान में रावण के पुतले का दहन को देखती भीड़- फोटो : SAHARANPUR

आवास विकास दशहरे मैदान में रावण के पुतले का दहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें