फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिरों में निर्वाण कांड का पाठ कर चढ़ाया लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जैन समाज द्वारा 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत रूप से दोनों जैन मंदिरों में निर्वाण कांड पढ़कर निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।
विज्ञापन

सरसावा में मंगलवार सुबह नगर के दोनों जैन मंदिरों में इंद्र एवं इंद्राणी वेशधारी जैन समुदाय के महिला-पुरुषों ने पूजा अर्चना अभिषेक के पश्चात तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण कांड पढ़कर निर्वाण लड्डू चढ़ाया। इस अवसर पर सभी इंद्र वेशधारी बैंड बाजे के साथ नगर परिक्रमा करते हुए बुल्ली कोर जैन मंदिर पहुंचे, जहां घंटे-घड़ियाल की ध्वनि तथा जयकारों के बीच निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। इससे पूर्व निर्वाण महोत्सव के मौके पर परंपरागत रूप से बृहस्पतिवार को निकाले जाने वाले वार्षिक गजरथ महोत्सव के इस वर्ष के संयोजक नवीन जैन को समाज के बिजेंद्र प्रसाद जैन तथा सतीश जैन अंकित जैन ने पटका एवं माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दिनेश जैन, नरेश चंद जैन, संदीप जैन, महेंद्र जैन, रजत जैन, अमित जैन, अरिहंत जैन, अंकुर जैन, अरविंद जैन, सुभाष जैन, नितिन जैन, धवल जैन, संजीव जैन, दीप्ति जैन, प्रीति जैन, सुधीर जैन, पारुल जैन, अलका जैन, रेखा जैन, प्रभा जैन आदि रहे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर महावीर भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महावीर भगवान के समक्ष 24 किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। इसके पश्चात आचार्य श्री जी के चातुर्मास का समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा महाराज श्री को नई पिच्छी भेंट की गई। जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन, शशांक जैन, पंकज जैन, भूपेंद्र जैन, अनुराग जैन, सलेख चंद जैन, सुशील जैन, डॉ. राजेश जैन, अभिषेक जैन, मामचंद जैन, आर्जव जैन, विजय जैन, अंकुश जैन, सचिन जैन, अनिल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें