फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
मृतक सोम सिंह की फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके कमरे में छत के गाटर में रस्सी के फंदे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भैंसराऊ निवासी सोम सिंह (50) पुत्र चौहल सिंह राजमिस्त्री के पास दिहाड़ी मजदूरी करता था। शनिवार को सोम सिंह नानौता नगर में राजमिस्त्री के पास से आकर अपने घेर में चला गया। कुछ देर बाद उसका पुत्र सचिन जैसे ही घेर में पहुंचा तो उसने पिता का शव छत में लगे लोहे के गाटर में रस्सी के फंदे में लटका देखा। सचिन द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिसके बाद शव को नीचे उतारा। रविवार सुबह 11 बजे सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि मृतक सोम सिंह के एक पुत्र ने अपने पिता की जानकारी के बिना उनके जमीन के कागजात, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात अपने एक मित्र को दिए थे, जिस पर उसने रोटावेटर व गेहूं बोने की मशीन लोन पर ली थी। मशीन लेने के बाद से ही सोम सिंह तनावग्रस्त चल रहा था। उधर, थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि मृतक सोम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें