फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुंडाकला के युवक की पंजाब में टिन शेड से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मृतक सात बहनों का इकलौता भाई था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनौती। पंजाब में मजदूरी करने गए युवक की टिन शेड से गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
क्षेत्र के गांव कुंडा कला निवासी सोहिल (20) पुत्र सननू पंजाब के डेरा बसी में मजदूरी करता था। सोहिल अपने साथियों के साथ किसी प्लॉट में टिन शेड लगा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को वहां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सोहिल सात बहनों का इकलौता भाई था। माता पिता और बहनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें