दिल्ली रोड एक सभागार में सहारनपुर पास्टरस वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कोर?
- फोटो : SAHARANPUR
कोरिया की महिलाओं ने नृत्य से किया मंत्रमुग्ध
सहारनपुर। सहारनपुर पास्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, पॉलिथीन मुक्त भारत और विश्व शांति के लिए जनपद के सभी गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना कराई। दिल्ली रोड स्थित सभागार में गुड शेपई स्कूल के बच्चों ने सुनील उन्ननी कृष्णन और प्रधानाचार्य डैनिस सिंह के नेतृत्व में लघु नाटक प्रस्तुत किया। भारत भ्रमण पर आईं कोरिया की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पास्टर संजय एबिल सिंह, फादर डेनियल मसीह, राकेश मैथ्यू, राजन पिल्लई, जॉन वेस्ली, दलजीत सिंह कोचर, मौलाना फरीद, रोहित नेपाल, प्रवेश कुुर, सोनू, बलराम, अमत, नीटू, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।