फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रक्षा संदेश यात्रा निकाली

विज्ञापन
चिलकाना के दूधगढ़ में कांग्रेस की किसान संदेश यात्रा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक तथा कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद के नेतृत्व में गांव दूधगढ़ से बरथाकायस्थ पठेड़ तक किसान रक्षा संदेश यात्रा निकाली गई। इमरान मसूद ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। जब तक किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में किसान हित में भूमि अध्यादेश बिल पास हुआ है, जिससे अब कहीं भी सरकारी कार्य में अगर किसान की जमीन जाती है तो किसान को भूमि का कई गुना मूल्य मिलता है। लेकिन आज भाजपा सरकार किसानों का शोषण करने में लगी हुई है। अब्दुल वाहिद, पूर्व चेयरमैन जायर हुसैन चांद, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गालिब, डा. महबूब, चौ. जनक सिंह प्रधान, डॉ शहजाद अली, अबरार प्रधान, फैजान मसूद, इम्तियाज सलमानी, ओमपाल चौधरी, अर्पित सैनी, सचिन सैनी, नोमान अली, अहसान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें