फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मजदूर यूनियन लठैत ने दिया तहसील पर धरना

विज्ञापन
बेहट में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। किसान मजदूर यूनियन लठैत ने सोमवार को बेहट तहसील में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संरक्षक राजेश शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की फसलों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित करे। उन्होंने गन्ना मूल्य इसी पेराई सत्र में 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और गन्ना सप्लाई के 14 दिवस के अंदर भुगतान देने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली किसान का मुख्य साधन है। ऐसे में यदि किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कहीं जा रहे है तो उनके वाहनों के चालान न काटे जाए। यदि किसानों को परेशान किया गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
कहा कि तहसील बेहट में कुछ ऐसे लेखपाल है, जो ब्लॉक मुजफ्फराबाद क्षेत्र के मूल निवासी है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। ऐसे लेखपालों को चिह्नित कर इनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। धरने के दौरान हिंदूवाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज तक जाने के लिए रास्ता निर्माण और पानी की व्यवस्था कराने, नवनिर्मित छुटमलपुर-डीवाई सड़क मार्ग के अतिक्रमण, फतेहपुर भादो में मकानों की छतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग भी की गई। धरने के बाद मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनिल राणा, जिला प्रभारी अब्दुल वाजिद, तहसील प्रभारी कुशलपाल काम्बोज, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हैप्पी सैनी, राजबीर काम्बोज, दिलदार गाड़ा, तहसील उपाध्यक्ष डॉ. सोमबीर, जिला उपाध्यक्ष इस्लाम, जिला महासचिव राजेंद्र बर्मन, बबलू राणा, इनाम, नसीम गुर्जर, अनवर, दिलशाद, नगर नूर मोहम्मद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें