छुटमलपुर। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के कार्यालय में एक किंग कोबरा निकल आया। इसके बाद वनकर्मियों की टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
रेंज कार्यालय देहरादून रोड किनारे मोहंड स्थित है। शाम के वक्त करीब आठ फीट लंबा किंग कोबरा वनकर्मियों ने परिसर में देखा। इसके बाद रेस्क्यू टीम बुलाई। टीम ने डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी की अगुवाई में काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को पकड़ा। इसके बाद उसे बोरे में बंद करके दूर जंगल में छोड़ दिया। टीम में वन दरोगा गोविंद सिंह, रकम सिंह, महावीर सिंह और श्रवण शामिल रहे। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी मनोज बलोदी ने बताया कि किंग कोबरा घातक जहर वाली प्रजाति का है। उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। संवाद