फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घर से अगवा कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस दर्ज

Wed, 01 May 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के समय किशोरी को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात की है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गया हुआ था। रात के समय उसकी बेटी और छोटा बेटा मकान में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही चार युवक वहां पर आए, जो उसकी बेटी का अपहरण कर थोड़ी दूर एक घेर में लेकर चले गए। छोटे भाई को इस बारे में कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि वहां पर चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। माता-पिता के घर पहुंचने के बाद उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार उन पर समझौते के लिए दबाव डाल रहे थे। डर की वजह से उन्होंने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की।
उधर, मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अफजाल, जावेद, फैजान और साबिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें