फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीक समाज ने मनाई संत दुर्बलनाथ की जयंती

विज्ञापन
संत दुर्बल नाथ महाराज की जयंती मनाते खटीक समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय खटीक महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संत दुर्बलनाथ महाराज की जयंती मनाई गई। महासभा के पदाधिकारियों ने संत दुर्बलनाथ को राष्ट्रीय संत घोषित किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने समाज के लोगों से संत के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जनकनगर स्थित एक सभागार में हुए कार्यक्रम में संस्थापक राजेश जौहरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक के प्रयासों से संत दुर्बलनाथ को राष्ट्रीय संत की उपाधि दी है। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवन सवई ने खटीक समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संत के माध्यम से पूरे खटीक समाज को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। प्रदेश प्रभारी नाथीराम पठेड़िया, राष्ट्रीय सचिव विनय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल धारिया आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता श्यामलाल और संचालन सुशील नरईया ने किया। सह प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र जौहरी, जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा अनु, नरेश धारिया, रामपाल संसारपुर, डॉ. आदित्य पंवार, शिवकुमार, नाथीराम जौहरी, आलोक जौहरी, राजेश कनोजिया, पवन तोमर, बॉबी मोंगा, मुकेश जौहरी, नंदकिशोर पंवार, सुभाष घोगरेकी, आदित्य धारिया, प्रधान शिवनंदन, विजेंद्र रामपुर, राजू सोनकर, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें