फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कायाकल्प की टीम ने दूसरे दिन महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां टीम ने महिलाओं को मिलने वाली तमाम सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान भर्ती महिलाओं से भी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। टीम की रिपोर्ट के आधार पर महिला अस्पताल को अंक मिलेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत शनिवार को टीम में सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ से प्रोफेसर डॉ. पवन पाराशर, मंडलीय सलाहकार मेरठ मंडल डॉ. स्वाति और राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर से प्रोफेसर डॉ. अमित मोहन ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम सुबह अस्पताल पहुंची और कार्यालय में पहुंचकर फाइलों का रखरखाव, अलमारियों सहित तमाम सामानों के रखने के तरीकों को देखकर उनका मूल्यांकन किया। इसके बाद टीम ने पूरे अस्पताल परिसर में कचरा निस्तारण प्रबंधन, बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण, साफ-सफाई, ओपीडी में मरीजों के बैठने की व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने पैथोलॉजी कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम आदि का भी निरीक्षण किया। वार्डों में पहुंचकर मरीजों व तीमारदारों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान टीम के साथ डॉ. नवदीप गुप्ता आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें