फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही होंगे कवि सम्मेलन और मुशायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऐतिहासिक मेला गुघाल शुरू हो गया है। एक ओर जहां मेले में लोगों की जरूरत का तमाम सामान उपलब्ध रहेगा। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए तमाम झूले, खिलौने, सर्कस आदि की व्यवस्था रहेगी। साथ ही सात से 24 सितंबर तक रंगारंग कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और मुशायरा जैसे बड़े आयोजन होंगे, जिनमें जनपदवासियों को बड़े कलाकारों, कवियों और शायरों को सुनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे कार्यक्रम जनमंच प्रेक्षागृह और बड़े आयोजन जैसे मुशायरा आदि गांधी पार्क मैदान में होंगे। पहला कार्यक्रम सात सितंबर रासलीला होगा। आठ सितंबर को स्थानीय मुशायरा, नौ सितंबर को स्थानीय कवि सम्मेलन, 11 सितंबर को एक शाम संविधान निर्माता के नाम, 12 सितंबर को पंजाबी कवि दरबार, 13 सितंबर को आजादी का अमृत महोत्सव, 14 सितंबर को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, 15 को मैजिक शो, 16 को एक शाम शहीदों के नाम, 17 सितंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 18 सितंबर को देवभूमि संस्कृति संध्या, 19 को रंगारंग कार्यक्रम, 20 सितंबर को गुघाल नाइट, 21 सितंबर को स्वर लहरी, 22 सितंबर को मुशायरा, 23 सितंबर को दंगल और 24 सितंबर को कव्वाली का आयोजन होगा। मेला अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुल 19 कार्यक्रम होने हैं, जिनमें से 16 जनमंच में होंगे, जबकि तीन बड़े कार्यक्रम गांधी पार्क मैदान में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें