फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मैराथन में कार्तिक और सिदरा ने बाजी मारी

Mon, 20 Nov 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/पुंवारका। बेरीबाध्में आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ कराई गई। जिसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह कंपनी गार्डन से मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरवीसी कर्नल राकेश शर्मा, जॉइंट डायरेक्टर कंपनी गार्डन सुरेश कुमार के साथ विद्यालय निदेशक भव्य जैन, सह निदेशिका रुपाली जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में सेंट मैरी, ज्ञान कलश, लॉर्ड महावीरा, एथेनिया, पाइनवुड, डीपीएस, अल्पाइन पब्लिक, एकमे ग्लोबल, स्प्रिंग बेल्स, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल एवं एसआर पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
दौड़ नुमाइश कैंप, माहीपुरा तिराहा व चकहरेटी होते हुए आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल पर जाकर संपन्न हुई। दौड़ में कार्तिक पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बादल सैनी ने दूसरा तथा आशा मॉडर्न स्कूल के विधु यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में हाइलैंड हाल की सिदरा प्रथम, अल्पाइन स्कूल की हिदाय दूसरे और स्प्रिंग बेल्स स्कूल की दुर्गा तीसरे स्थान पर रहीं। पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, डीएसओ मनीष कुमार, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, स्कूल की चेयरपर्सन आशा जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें