फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे अंडरपास में भरे गंदे पानी से होकर गुजरेंगे कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। अंबोली के ग्रामीणों ने तलहेड़ी में फ्लाईओवर तक क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क की मरम्मत कराने के साथ ही रेलवे अंडरपास में भरे बारिश से गंदे पानी व कीचड़ को साफ कराने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन


अंबोली के ग्रामीण मास्टर विनय कुमार, सुधीर कुमार, संदीप शर्मा और रविंद्र शर्मा ने बुधवार को तलहेड़ी बुजुर्ग बस स्टैंड पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार के सामने यह समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि चंदेना कोली से अंबोली तक सड़क का मरम्मत कार्य हो चुका है। मगर अंबोली से तलहेड़ी फ्लाईओवर सड़क गड्ढों में तब्दील है। इतना ही नहीं रेलवे क्रासिंग बंद कर दिए जाने से लोगों को फ्लाईओवर के ऊपर या फिर रेलवे अंडरपास के अंदर से होकर जाना पड़ रहा है। इन दिनों हो रही भारी बारिश के चलते अंडरपास में गंदा पानी भरा हुआ है। इसकी निकासी नहीं होने से लोगों को मजबूरन इसी गंदे पानी के बीच से होकर आना जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि कांवड़ियों को या तो गंदे पानी के बीच से होकर आना पड़ेगा या फिर लंबा फ्लाईओवर पार करके अपनी मंजिल की तरफ जाना पड़ेगा। ऐसे में कांवड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए रेलवे अंडरपास से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें