फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा में गंदे पानी से गुजरने को मजबूर कांवड़िएं

विज्ञापन
सरसावा में गंदे पानी से होकर गुजरते कांवड़िएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। नगर पालिका की लापरवाही के चलते हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को लौट रहे कांवड़ियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरवासियों को सुबह से ही पड़ रही भीषण गर्मी के पश्चात दोपहर में उस समय सुखद अहसास हुआ जब आसमान में छाई काली घटा के उपरांत जमकर बारिश हुई। करीब 15 मिनट की हुई बरसात ने मौसम में तो ठंडक ला दी लेकिन मुख्य मार्ग अंबाला रोड पर स्टेट बैंक तथा शिवालिक बैंक के सामने भारी जलभराव हो गया। सड़क पर तालाब जैसे हालात हो गए। हालत ये हुई कि वाहनों को तालाब बने इस पानी के बीच से रेंगकर गुजरना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी कांवड़ ला रहे शिवभक्तों को हुई, जिन्हें इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस पर शिवभक्तों ने नाराजगी भी व्यक्त की। असंध के शिवभक्त राजीव, हिसार के ओमप्रकाश तथा रमेश चंद शर्मा, पटियाला के सूरजपाल, पानीपत के सोम कुमार गुप्ता ने कहा कि अब उन्हें किसी शिविर में रुककर स्नान करना पड़ेगा। नगर के जिम्मेदार लोगों ने भी कांवड़ियों की समस्या पर आक्रोश जताते हुए पालिका प्रशासन से समाधान की मांग की है।
उधर नगर पालिका परिषद सरसावा के अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा ने कहा कि कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सड़क पर भरे पानी को निकालने के लिए पंपिंग सेट मशीन मंगा ली गई है। जल्दी सड़क से पानी साफ कर दिया जाएगा

सरसावा में गंदे पानी से होकर गुजरते कांवड़िएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें