फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की पुलिस से झड़प, एक कांवड़िया घायल

विज्ञापन
ग्राम खडलाना में विवाद के दौरान जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कांवड़ियों की पुलिस से झड़प, एक कांवड़िया घायल
विज्ञापन

तीतरों (सहारनपुर)। शिवालय में जल चढ़ाने को लेकर मची आपाधापी के दौरान पुलिस हस्तक्षेप से भड़के कांवड़ियों की पुलिस से झड़प हो गई। इसमें एक कांवड़िया घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह स्थिति को शांत किया। सुबह पुलिस और पीएसी ने गांव में फ्लैग मार्च किया।
तीतरों थाना क्षेत्र के ग्राम खड़लाना से कई समूहों में ग्रामीण डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार गए थे। मंगलवार रात्रि हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे कांवडियों में गांव के मंदिर में सर्वप्रथम जल चढ़ाने को लेकर मारपीट हो गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची तीतरों पुलिस के सिपाही ने विवाद कर रहे एक कांवड़िये को धमका दिया तो मामला बिगड़ गया। कांवड़ियों के दोनों पक्ष पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान विवाद में सिपाही की वर्दी तक फट गई।
विज्ञापन

गांव में बवाल की सूचना पर गंगोह पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर झगड़ा कर रहे लोगों को दौड़ाया। विवाद में एक कांवड़िये भानू के घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि इस दौरान कई अन्य लोग भी घायल हो गए। बाद में सीओ और गणमान्य लोगों ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। बुधवार की सुबह पुलिस और पीएसी के जवानों ने गांव में फ्लैग मार्च किया।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रात्रि में गांव के मंदिर में पहले जल चढ़ाने को लेकर कांवड़ियों के दो पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिसकर्मी की वर्दी फटने की बात गलत है। फिलहाल स्थिति शांत है। किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि वह देर रात गांव पहुंचे थे। मंदिरों में कांवड़ियों का जमावड़ा लगा था उन्होंने वहां पहुंचकर उन्हें हटाया। कोई विवाद नहीं हुआ है। सुबह गांव में पुलिस व पीएसी जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया है ताकि किसी तरह का कोई तनाव न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें