मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में कबडड़ी प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को कबड्डी के अलावा ऊंची और लंबी कूद स्पर्धाएं कराई गईं। कबड्डी में बीए तीसरे वर्ष की ए टीम विजेता बनी। जबकि लंबी कूद में काजल और ऊंची कूद में आरती ने सबको पछाड़ा।
कबड्डी प्रतियोगिता के पहले चक्र में बीए पहले वर्ष की ए टीम ने बीए तीसरे वर्ष की बी टीम, बीए तीसरे वर्ष की ए टीम ने बीए पहले वर्ष की बी टीम को हराया। पहले सेमीफाइनल में ओपन टीम ने बीए पहले वर्ष की ए टीम तथा दूसरे सेमीफाइनल में बीए तीसरे वर्ष की ए टीम ने बीए दूसरे वर्ष की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में बीए तीसरे वर्ष की ए टीम ने ओपन टीम को 27-15 से हराया। लंबी कूद प्रतियोगिता में काजल पहले, सुजाता दूसरे और आरजू तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद प्रतियोगिता में आरती ने पहला, काजल ने दूसरा और पारुल ने तीसरा स्थान पाया।
प्रतियोगिता के निर्णायकों में शारीरिक शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर दीक्षा सिंह, निधि सैनी और शिखा रानी रहीं, जबकि मुख्य निर्णायक क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. रीता बोरा रही।
छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए क्रीड़ा समिति के सदस्य प्रो. अनुपम बंसल, प्रो. जया, प्रो. सीमा रानी, प्रो. गुंजन त्रिपाठी, आकांक्षा, मालती, दीपाली सिंह आदि मौजूद रहीं।