सहारनपुर। मल्हीपुर रोड की भरत विहार कॉलोनी में स्थित मां काली महा भैरवनाथ मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में सातवें नवरात्र पर मां काली का भव्य दरबार सजाया गया। मंदिर संस्थापक बाला देवी ने कहा कि मां दुर्गा की सातवी शक्ति का नाम कालरात्रि है, जिनका रूप देखने में तो भयंकर लगता है, लेकिन यह शुभकारी है। मां काली के नाम से ही भूत-प्रेत भाग जाते हैं। शाम के समय भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें मां भगवती के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। इसके पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान राकेश शर्मा, धर्मपाल सैनी, अर्जुन राणा, मोहन त्यागी, लाखन सिंह, अर्जुन पंडित, शुभम, सुषमा, मंजू शर्मा, लक्ष्मी, ममता, रेखा, कुसुम, सुधा शर्मा, सारिका जैन, अंजली शर्मा, मूलचंद मौजूद रहे।