फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरिहर एक्सप्रेस में टूटे मिले ओएचई लाइन के जंपर, टला हादसा, बैठी जांच

विज्ञापन
सहारनपुर-अंबाला रेलवे ट्रैक।
विज्ञापन
सहारनपुर/सरसावा। अंबाला रेल मंडल के सरसावा-यमुनानगर के बीच रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टल गया। सहारनपुर से अंबाला पहुंची हरिहर एक्सप्रेस के इंजन पर ओएचई लाइन के जंपर टूटे मिले हैं। जिन्हें देखकर अफसर हैरान रह गए। इंजन की छत पर लगे पेंटोग्राफ क्लैंप में जंपर फंसे थे। अफसर जांच में जुटे हुए हैं कि आखिर जंपर कैसे टूटे। वहीं डीआरएम ने भी मामले का संज्ञान लेकर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रेन नंबर 14523 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस सुबह 6:55 पर सहारनपुर पहुंची। यहां से अंबाला के लिए रवाना हुई। ट्रेन सरसावा-यमुनानगर के बीच पहुंची तो तकनीकी कारणों से ओएचई लाइन के जंपर टूट गए। जंपर टूटने का पता अंबाला में ट्रेन के पहुंचने पर चला। यहां रेलवे कर्मचारियों की नजर ट्रेन के इंजन की छत पर पड़ी। इंजन की छत पर लगे पेंटोग्राफ क्लैंप में कई जंपर फंसे हुए थे। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई तो खलबली मच गई।
अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने सरसावा से लेकर यमुनानगर तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक को बारीकी से चेक किया, ताकि पता लग सके कि जंपर टूटने का कारण क्या रहा है। हालांकि कहीं से जंपर भी टूटे हुए नहीं मिले।
विज्ञापन

जंपर में बंधे होते हैं ओएचई तार
ओएचई तारों को अलग-अलग करने के लिए जंपरों को बांधा जाता है। ये जंपर इतनी मजबूती से कसे हुए होते हैं कि इनमें ढीले होकर लटकने या टूटने की कोई गुंजाइश नहीं होती है। जंपरों के टूटने से स्थिति यह भी बन सकती है कि ओएचई तार आपस में टकराकर तेज करंट पैदा होता है, जिससे आग लगने की अधिक आशंका बनती है। इंजन में स्पार्किंग के कारण भी आग लगने का डर रहता है।
- जंपर टूट गए थे, जांच कराएंगे
अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि सरसावा-यमुनानगर के बीच ओएचई लाइन के जंपर टूट गए थे। हमने ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए टीम को भेजा था, लेकिन चेकिंग के दौरान सब ठीक मिला है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी कि जंपर कैसे टूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें