फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ वाहनों को कटवाया, चालकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर के आरटीओ और पुलिस द्वारा पकड़े गये जुगाड रेहड़ा को कटवाते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बाइक और स्कूटर का इंजन लगाकर माल ढुलाई करने वाले जुगाड़ वाहनों पर परिवहन विभाग ने सख्ती कर दी है। विभाग ने पुलिस के साथ अभियान चलाकर ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास ऐसे दो दर्जन से अधिक वाहन पकड़े हैं। सभी के इंजनों को उतरवाया गया। इस बात से नाराज चालकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

शहर में बड़ी संख्या में ऐसे अवैध वाहन दौड़ रहे हैं, जिन पर स्कूटर और बाइक का इंजन लगाकर माल ढुलाई की जा रही है। ऐसे वाहनों का पंजीकरण भी नहीं कराया गया है। जिससे सरकार का राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे वाहनों पर रोक लगाने के लिए शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरपी मिश्रा और उनकी टीम ने थाना जनकपुरी पुलिस के साथ लेकर राकेश कैमिकल से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 24 से अधिक जुगाड़ वाहन पकड़े गए। एआरटीओ ने मौके पर खड़े होकर अवैध जुगाड़ वाहनों से इंजन उतरवाया। जिससे वहां पर काफी भीड़ रही।
इसी बीच जुगाड़ वाहन चालकों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी व कार्यकर्ता पहुंचे और कार्रवाई का विरोध कर हंगामा किया। उनका आरोप था कि इस कार्रवाई से काफी लोगों की आजीविका छिन जाएगी। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि इस तरह के अवैध वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। अभी भी जो चालक ऐसे वाहन चला रहा है तो उसे तत्काल बंद कर दें। अन्यथा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार मोनिका चौहान, सीओ यातायात चित्रांशु गौतम, थाना जनकपुरी प्रभारी अविनाश गौतम रहे।

ट्रांसपोर्ट नगर के आरटीओ कार्यालय के हंगामा करते जुगाड रेहड़ा चालक- फोटो : SAHARANPUR

ट्रांसपोर्ट नगर के आरटीओ और पुलिस द्वारा पकड़े गये जुगाड रेहड़ा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें