गांव हसनपुर में अतिक्रमण हटाती राजस्व टीम
- फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर ने राजस्व टीम और पुलिस बल को साथ लेकर स्कूल व तालाब की जमीन पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर में कुछ लोगों ने अवैध रूप से स्कूल व तालाब की भूमि पर कब्जा किया हुआ था। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा की गई थी। शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश करके निशानदेही की थी। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर खुद ही तालाब व स्कूल की जगह को खाली करने का समय दिया था। समय अवधि पूरी होने के बाद तहसील राजस्व टीम ने जेसीबी से उक्त दोनों जगह किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की टीम ने तालाब किनारे बने तीन शेड, दीवार, बिटौड़े, कुरड़ी आदि जेसीबी द्वारा हटवा दिया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा, राजस्व निरीक्षक रघुवीर सिंह, लेखपाल सचिन कुमार, लेखपाल आशीष कुमार, लेखपाल राजेश कुमार व उप निरीक्षक संजय शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
गांव हसनपुर में अतिक्रमण हटाती राजस्व टीम- फोटो : SAHARANPUR