फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एयर शो के लिए जेट विमानों ने किया पूर्वाभ्यास

Sat, 13 Jul 2024 04:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। कारगिल विजय के रजत जयंती पर वायुसेना स्टेशन सरसावा में आज होने वाले एयर शो में अपने करतब दिखाने से पूर्व अभूतपूर्व मारक क्षमता वाले जेट विमानों ने पूर्वाभ्यास किया। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां की गई है। जिसमें वायुसेना के बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर के समय सरसावा क्षेत्र में आसमान में विमान की तेज आवाज के कारण हुई गड़गड़ाहट ने से नागरिकों की निगाहें सीधे आसमान पर टिक गई। आमजन के लिए ये दुर्लभ क्षण था, जब जेट विमान बेहद तेज गति के साथ आसमान में आड़े, तिरछे, सीधे तथा लंबवत अवस्था में अपने करतब दिखा रहे थे। हालांकि ये पूर्वाभ्यास कुछ ही देर चला। एयर शो में शामिल होने वाले युद्धक विमान सुखोई तथा जगुआर बालाकोट एयर स्ट्राइक तथा उससे पूर्व कारगिल में अपनी बेहतरीन क्षमताओं का प्रदर्शन कर ही चुके हैं।
वहीं विश्व का आधुनिकतम विमान राफेल भी अब एयर शो के दौरान हवा में अपनी ताकत का अहसास कराएगा। एयर शो में वायुसेना की रीढ़ कहा जाने वाला एमआई-17 युद्धक हेलीकॉप्टर भी अपने जौहर दिखाएगा। सैन्य साजो सामान ढोने के लिए एएन-32 जैसा विशाल वायुयान भी एयर शो में अपनी बेहतरीन क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा, साथ ही बहुपयोगी विमान डोर्नियर युद्ध तथा शांति काल में अपनी उपयोगिता साबित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें