फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
पाइनवुड स्कूल में जूडो का प्रशिक्षण देते जूडो के विशेषज्ञ सोमा नागाओ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जापानी जूडो प्रशिक्षक सोमा नागाओ इन दिनों सहारनपुर में हैं और स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को जूडो खेल की बारीकियां खासकर आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। सोमवार को पाइनवुड पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में उन्होंने विद्यार्थियों को जूडो का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

सोमा नागाओ के पाइनवुड स्कूल पहुंचने पर स्कूल निदेशक संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन और जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। खेल प्रभारी सुषमा सिंह ने सोमा नागाओ के स्वागत में केक कटवाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सोमा से जूडो और जापान को लेकर सवाल भी पूछे। इसके बाद सोमा नागाओ ने विद्यार्थियों को जूडो और आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने अपने दांव पेचों से विद्यार्थियों को हैरान कर दिया।
दीपक गुप्ता ने बताया कि जापानी कोच पांच दिन से सहारनपुर में हैं और स्कूलों में जाकर ऱ्विद्यार्थियों को जूडो की बारीकियां समझा रहे हैं। नेत्रहीन विद्यालय के विद्यार्थियों को भी जूडो के टिप्स दिए गए हैं। इस दौरान अखिलेश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, बृजेश आर्य, अजय कुमार, गौरव कुमार, रोहित कुमार, चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें