फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस रद्द, शालीमार को पानीपत से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुरानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं। सहारनपुर आने वाली जनता एक्सप्रेस रद्द कर दी गई, जबकि शालीमार एक्सप्रेस को पानीपत रेलमार्ग से निकाला गया। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। यमुना के ऊपर से रेलवे लाइन जा रही है। रेलवे ने खतरे को भांपते हुए मंगलवार को ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गाड़ी संख्या 14645 दिल्ली से चलकर जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को सहारनपुर के बजाय पानीपत, अंबाला रेलमार्ग से निकाला गया। इसी तरह गाड़ी संख्या 14545 दिल्ली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस को दिल्ली में ही रद्द कर दिया गया। शामली से जाने और आने वाली 04429 दिल्ली-शामली, 01623 शामली-दिल्ली, 01618 शामली-दिल्ली और 01620 दिल्ली-शामली के संचालन पर भी असर पड़ा।
कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं
मंगलवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चलीं। बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, अमृतसर-कापुर सेंट्रल दो घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटे, दरभंगा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें