सहारनपुर। जम्मू यार्ड के री-मॉडलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। कार्य के पूरा होने के चलते प्रभावित ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य 16 नवंबर से शुरू हुआ था। कार्य के चलते छह ट्रेनों को संचालन जम्मू के स्थान पर अमृतसर से किया जा रहा था। रेलवे जम्मू-कानपुर एक्सप्रेस(12469-70), जम्मूतवी-बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस, जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्स्प्रेस, जम्मूतवी-टाटा नगर एक्सप्रेस, जम्मू-संबलपुर एक्सप्रेस का संचालन अमृतसर से कर रही थी। ट्रेनों के जम्मूतवी न जाने के चलते अन्य ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ सफर कर रही थी। साथ ही आरक्षित कोच में कंफर्म सीट के लिए भी काफी मारामारी मची थी, लेकिन ट्रेनों के जम्मूतवी से संचालन के बाद यात्रियों को काफी सुविधा होगी।