फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनानी चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहा जामिया तिब्बिया : बृजेश सिंह

Sat, 18 Feb 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जामिया तिब्बिया में कार्यक्रम में फार्मेसी के छात्रों को टेबलेट वितरित करते लोनिवि राज्यमंत्री
विज्ञापन
देवबंद। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि यूनानी चिकित्सा के प्रचार प्रसार में जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज महत्वपूर्ण भूमिका और सेवाएं दे रहा है। उन्होंने फार्मेसी के 60 छात्रों को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत टैबलेट का वितरण किया।
विज्ञापन

शनिवार को जामिया तिब्बिया कॉलेज में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए माता-पिता, कॉलेज और सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का भरपूर उपयोग करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने 33 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू सरकार के साथ हस्ताक्षर किए हैं। इतना बड़ा निवेश प्रदेश सरकार के इतिहास में कभी नहीं हुआ। इस निवेश के फलस्वरूप में प्रदेश में एक करोड़ नौकरियों के अवसर युवाओं को मिलेंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में शिक्षा के साथ देश व मानवता की सेवा करने का जज्बा है। चिकित्सा संस्थानों से निकलने वाले लोग समाज में भगवान के बाद दूसरे रूप में माने जाते हैं। इसलिए वह मानव सेवा के जज्बे को सर्वोपरि रखे।
सचिव डाॅ. अख्तर सईद ने कहा कि सरकार शिक्षा पर पूरा ध्यान दे रही है। बिना किसी भेदभाव के लिए सबके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने टैबलेट वितरण पर मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री का आभार जताया। अध्यक्षता रिजवानुलहक सिद्दीकी व संचालन डाॅ. अहतशामुलहक सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. नासिर अली खान, डाॅ. मो. फसीह, फार्मेसी के प्राचार्य हरजिंदर कुमार, मो. आसिफ तुर्की, वकील अहमद, वकार अहमद, मो. फैजी, आयशा परवीन, रमीज अहसान, विपिन गर्ग, यशवंत राना, डाॅ. नदीम इकबाल व डाॅ. आदिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें