फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बार ब्लाक अध्यक्ष चुने गए जमील अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी बार ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए जमील अहमद
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)।
बृहस्पतिवार को मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, इसमें जमील अहमद को सर्वसम्मति से चौथी बार ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपदेश राणा ने बताया चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया, जिस पर चुनाव प्रक्रिया में भाग ले रही ब्लॉक क्षेत्र के 40 विद्यालयों के प्रबंधक / प्रधानाचार्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए पुन: जमील अहमद एवं अध्यक्ष पद के लिए और राकेश शर्मा जी के नाम पर सहमति जताई। इस समर्थन के बाद जमील अहमद को चौथी बार संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष जमील एवं महामंत्री राकेश शर्मा जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद अहमद काजमी एडवोकेट, अशोक चौहान, सतीश शर्मा, दिलदार मिर्जा, मोहम्मद कय्यूम, रीटा गुप्ता, नावेद अली, राव माजिद खां, राव सुहेल खां, कारी मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद इरशाद, अरुण शर्मा, राजेंद्र कुमार, सोहेल, रविंद्र सिंह, सतीश, डॉ. निसार, दुर्गा प्रसाद, खुशबू, भीम राणा, विशेष सैनी, अरशद अली खान, शाह शफी, मौलाना अजीजुल्लाह, प्रमोद कुमार, पंकज शर्मा आदि स्कूल प्रबंधक/ प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें