फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी में महानगर के मुख्य मार्गों पर रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-नागरिक रहे परेशान, कालोनियों की गलियों का लिया सहारा
विज्ञापन

फोटो -05
सहारनपुर। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को महानगर के मुख्य मार्गो पर जाम रहा। भीषण गर्मी में राहगीर जाम फंसे रहे। जिसके चलते नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए कालोनियों की छोटी गलियों का सहारा लिया।
सोमवार को महानगर में वाहनों का दबाव बढ़ा। इसके चलते दोपहर 11 बजे से दो बजे के बीच अस्पताल पुल, बाजोरिया रोड, घंटाघर, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, देहरादून रोड आदि मार्गो पर जाम के हालात पैदा हुए। वाहनों की लंबी कतार लग गईं। गर्मी में जाम में फंसने के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से बचने के लिए बहुत से लोगों ने सड़क किनारे स्थित कालोनियों से होकर गुजरने का प्रयास किया। इसके चलते इन कालोनियों में भी जाम के हालात बने रहे। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बड़ी मुश्किल से लोग इन कालोनियों से निकल पाए। इसके बाद ही वह अपने गंतव्य तक पहुंचें। चौराहों पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड पसीना-पसीना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें