फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेल में बंद डॉ बीडी शर्मा को नहीं मिली जमानत

Fri, 07 Apr 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के मामले में जेल में बंद बीडी बाजोरिया जिला चिकित्सालय के डॉक्टर बीडी शर्मा का जमानत का प्रार्थना पत्र जनपद न्यायाधीश बबीता रानी ने निरस्त कर दिया हैं।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता राजीव गुप्ता ने बताया की थाना जनकपुरी में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर तेजाब डालने का झूठा मुक़दमा चार जनवरी को को दर्ज़ कराया था। उससे पहले घटना को सत्य दिखाने के लिए डॉ. बी डी शर्मा से साज करके फ़र्ज़ी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा लिया था। जांच में घटना झूठी पाई गई थी। झूठा फ़र्ज़ी मेडिकल बनाने के कारण डॉ. बी डी शर्मा, एक अधिवक्ता और उसके मुंशी आदि के खिलाफ मुक़दमा दायर किया गया था। गत 18 मार्च को से डॉ. बीडी शर्मा जेल में हैं जिनकी जमानत के लिए जनपद न्यायाधीश बबीता रानी के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसकी सुनवाई के उपरांत जनपद न्यायाधीश ने प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें